11 वर्षीय बालक का अपहरण कर हत्या की, पहचान न हो इसलिये चेहरा कुचल दिया
ग्वालियर. गिरवाई के बीरपुर बांध के इलाके में रहने वाले 11 वर्ष के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मासूम का शव अजयपुर पहाड़ी के पास पड़ा हुआ मिला है। गांव वाले ने शव देखकर पुलिस को पुलिस को सूचना दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चे की पहचान न हो इसलिये अपराधियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और फिर शव को पहाड़ी पर ही एक गड्डे में दफना कर ऊपर से पत्थर रख दिया। घटना की खबर मिलते के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गयी है। घटनास्थल पर फोरेंसिंक पुलिस की टीम भी बुलाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चे को आखिरी बार किसी बाइक वाले के पास खड़े देखा गया था पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। हत्या का कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
![]()
कब्रिस्तान में बेरहमी से की गई है हत्या
एक्सपर्ट के मुताबिक पहले बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। इसके बाद उसके ऊपर कपड़े की दरी डाली गई है फिर भारी पत्थर से कुचल गया है। इसके बाद गड्ढे में दफनाया गया है। उसका चड्ढा आधा उतरा हुआ है, लेकिन अंडर गारमेंट्स सही है। दुष्कृत्य की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस जगह हत्या कर दफनाया गया है, वह कब्रिस्तान है। उस पहाड़ी पर आसपास और भी शव दफनाए जाते हैं, इसलिए वहां दिन और रात के समय कोई आता-जाता नहीं है।
बाइक वाले पर संदेह
मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि जहां पर बच्चे खेल रहे थे, वहां काफी देर से एक बाइक सवार खड़ा था। उसकी बाइक पर डलिया बंधी थी। जब वह वहां से जा रहा था, तो डलिया पर कपड़ा पड़ा था। पड़ोसियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह बाइक लेकर भाग गया। संदेह है कि बच्चे को उक्त बाइक सवार ही ले गया है। पुलिस भी बाइक सवार की तलाश कर रही है।

