Newsमप्र छत्तीसगढ़

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने डबरा में किया निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण 

ग्वालियर -राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने डबरा प्रवास के दौरान शासकीय अस्पताल, उप जेल एवं “अपना घर” आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी संस्था में मानवाधिकारों से जुड़ी लापरवाही न हो। डॉ. सिंह ने शासकीय अस्पताल, उप जेल एवं “अपना घर” आश्रम का दौरा कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मुकेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने डबरा में निर्माणाधीन अस्पताल के नए भवन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराएं, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
डॉ. सिंह ने कहा कि अस्पताल में नागरिक सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता न हो। दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं तथा उपचार व्यवस्था की उन्होंने जानकारी ली। साथ ही महिला वार्ड एवं शिशु वार्ड का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा शासकीय योजनाओं के तहत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई को और बेहतर करने पर बल दिया।
नवग्रह शक्ति पीठ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह डबरा प्रवास के दौरान नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे धार्मिक आयोजन में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवग्रह शक्ति पीठ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *