नगर निगम के अमले ने 01 अवैध कॉलोनी को किया धराशाई
ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
भवन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त ने सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलानियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही हैै।
जिसके तहत प्रथम चरण में चयनित 58 अवैध कॉलानियों में से 20 फरवरी को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र 65 के अन्तर्गत ग्राम गिरवाई के सर्वे क्र 1279/1 लगभग रकवा 1.34 हेक्टेयर (कुल 01 अवैध कॉलोनी) भूमि पर महेश कुशवाह पुत्र खेमराज कुशवाह द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे। जिन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में भवन निरीक्षक संजीव झा, मदाखलत अधिकारी तथा पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

