Newsमप्र छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ब्लॉकों में हुआ पुतलादहन

ग्वालियर – मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के आवाहन पर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में ब्लॉक के अध्यक्ष संदीप यादव, मुनेन्द्र भदोरिया, अनुप शिवहरे, श्रीमती रेखा जाटव, विनोद जेन, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, उपेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश खान, राजेश तौमर, कुलदीप व्यास, श्याम श्रीवास्तव, अंसार खान के नेतृत्व में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश की अर्थव्यवस्था पर विदेशी कंपनियों का कब्जा, मनरेगा योजना का नाम बदलकर और अधिकारों में कटौती करके गरीब मजदूरों के रोजगार पर चोरी, कफ सिरप वाली घटना में मंत्री राजेंद्र शुक्ला की गलती पर कोई सजा न देना, सेना के अफसरों और महिलाओं पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह को बचाना, इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदार न ठहराना और विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विपक्ष के नेता उमंग सिंघार पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना आदि के विरोध में भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के नाम पर देश की आर्थिक स्वायत्तता से समझौता किया जा रहा है और गरीबों को रोजगार की गारंटी देने वाली जनकल्याणकारी योजना मनरेगा का नाम बदलने एवं उसके अधिकारों में कटौती की साजिश गरीबों के हक पर सीधा डाका है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। कफ सिरप कांड में जिम्मेदार मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर कोई कार्रवाई भाजपा सरकार द्वारा नहीं की गई, सेना अधिकारी एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह को संरक्षण देना तथा इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जलप्रदाय से हुई मौतों के बावजूद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर कार्रवाई न होना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने और जनता की आवाज दबाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *