Newsमप्र छत्तीसगढ़

विश्वमंच पर भारत को शर्मिन्दा करने की साजिश, AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन

मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए; BJP बोली- राहुल के घर पर प्लानिंग हुई|देश,National - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के बीच शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर अन्दर प्रवेश कर गये। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को सुरक्षाकर्मियों नेतत्काल ही हिरासत में ले लिया। इसे लेकर अब सियासी जंग तेज होती जा रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को राष्ट्रीय शर्म बताया है। अमित मालवीय ने कहा है कि जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई समिट की मेजवाबी कर रहे है। तकनीक में अपनी नवाचार क्षमता का, नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है।
उन्होंने कहा हैकि ऐसे वकत में कांग्रेस पार्टी ने गरिमा की बजाय व्यवधान का रास्ता चुना है। अमित मालवीय ने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के कार्यकर्त्ता कार्यक्रम स्थल पर अर्द्धनग्न होकर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आगे कहा है कि इस तरह का कार्य स्पष्ट रूप से विश्व मंच पर भारत को शर्मिन्दा करने के लिये किया गया लगता है। अमित मालवीय ने आगेकहा है कि देश जब स्वयं वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। तब इस तरह का आचरणकेवल उन लोगों के हित में है। जो भारत को कमजोर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं। भारत इससे बेहतर का हकदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *