मुरम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 घायल, बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त
ग्वालियर. भितरवार के मुख्यबाजार में शुक्रवार की सुबह मुरम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गयी। इस घटना में एक वृद्ध और एक युवा घायल हो गया। जबकि एक बाइक और एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घायलों में एक वृद्ध व्यक्ति शामिल है। मनोज यादव नामक युवक की मोटरसाईकिल क्षतिग्रस्त हो गयी। वह भी घायल हुआ। अजय और अज्जू गुर्जर की 2 दिन पहले खरीदी गयी स्कूटी भी ट्रैक्टर की चपेट मेंआने से क्षतिग्रस्त हो गयी।
एक्सीडेंट की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी और घायलों को सिविल अस्पताल ले गयी। जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। घटना केबाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना हरसिंह रोड़ पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। जो भितरवार के मुख्यबाजार का एक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र हे। ट्रैक्टर-ट्रॉली देवगढ़ से मुरम भरकर ला रही थी। सुबह का वक्त होने की वजह भीड़ कम थी जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका।
बाद में जेसीबी की सहायता से पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क से हटाया गया और उसे जब्त कर थाना परिसर में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था, जो हादसे के बाद फरार हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

