Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

आईजी चंबल बनने के लिए जोड़-तोड़ शुरू, आधा दर्जन के करीब अफसर प्रयास कर रहे

भोपाल. चंबल रेंज का आईजी बनने के लिए इन दिनों तेजी से जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। इस रेंज की कमान पाने के लिए आधा दर्जन के करीब अफसर प्रयास कर रहे है। वहीं यह माना जा रहा है कि यहां नए आईजी की पदस्थापना से पहले भाजपा के एक वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता की सहमति महत्वपूर्ण होगी।
जानकारी के अनुसार चंबल रेंज के आईजी मनोज शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे है। शर्मा की जगह पर किसे आईजी बनाया जाए इसे लेकर विचार शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां पर भाजपा के एक वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता की सहमति के बिना नए अफसर की पदस्थापना नहीं हो सकेगी। इस रेंज में जाने के लिए लगभग आधा दर्जन अफसर प्रयास कर रहे है जिसमें एडीजी रैंक के भी अफसर शामिल है।
क्यों इस रेंज की डिमांड बढ़ी
कभी दस्यु प्रभावित इस रेंज में जाने से अफसर बचते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस रेंज में अब काम करने के कई अवसर अफसरों को मिलते है। अब इस रेंज में माफियाओं का भी आतंक और दबदबा माना जाता है और इन्हें नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास भी होते रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *