Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

इंटरनेट कॉलिंग कर भोपाल व इंदौर से 2 विमानों को हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी

भोपाल. देर रात राजाभोज एयरपोर्ट के मैनेजर को फोन कर भोपाल व इंदौर से 1 घंटे के अंदर 2 विमानों को हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर शुजालपुर से उज्जवल जैन नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच के दौरान पता चला कि उज्जवल के नंबर से एयरपोर्ट मैनेजर को फोन नहीं किया गया। आशंका है कि धमकी देने के लिए इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में साइबर अपराधियों का हाथ होने का शक है।
जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर धर्मराज वार्मा के पास धमकी भरा फोन आया था। इस मामले में पुलिस ने रात को शुजालपुर निवासी उज्जवल जैन को हिरासत में ले लिया था साथ ही आरोपित के खिलाफ फोन पर धमकी देने, तीन (दो) क, यान हरण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
गांधीनगर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की संयुक्त पूछताछ में उज्जवल ने धमकी देने की बात से साफ मना किया। एएसपी क्राइम गोपाल धाकड़ ने बताया कि तकनीकी जांच में पाया गया कि एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर की इनकमिंग कॉल में उज्जवल का नंबर मिला है लेकिन उज्जवल की आउटगोइंग कॉले की डिटेल में मैनेजर का नंबर नहीं मिला है। इससे पता चलता है कि धमकी देने के लिए इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *