Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

धमाके से हिला ग्वालियर, फाइटर प्लेन के सुपर सोनिक स्पीड की थी आवाज

ग्वालियर. सुबह 10.35 बजे अचानक तेज धमाके के साथ हुए कंपन से लोग डर गए। एक बार को लगा कि कहीं भूकंप तो नहीं आया है। कुछ जगह लोग घरों से बाहर निकल आए और बाजारों में दुकानों से लोग बाहर आ गए और चर्चा होने लगी पर कुछ देर बाद पता लगा कि एयरफोर्स के एयरबेस से लड़ाकू विमान अभ्यास के लिए उड़े थे। जब फाइटर प्लेन सामान्य गति से सुपर सोनिक स्पीड मंे आते है तो इस तरह का धमाका और कंपन होता है जिसे साउंड बैरियर कहा जाता है पर यह तभी सुनाई देता है जब फाइटर प्लेन ज्यादा ऊचें नहीं उड़ रहे हो।
शहर में गुरूवार की सुबह करीब 10.35 बजे शहर के महाराजपुरा के शताब्दीपुरम, आदित्यपुरम व डीडी नगर, मुरार के आजाद नगर, सीपी कॉलोनी, 7 नंबर चौराहा और बारादरी, लश्कर, ग्वालियर व सिटीसेंटर में लोगों ने धमाके की आवाज सुनी साथ ही हल्का सा कंपन महसूस किया जिससे लोग घबरा गए। कुछ जगह तो लोग भूकंप समझकर सड़कों से बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पर खबर तेजी से फैली तो पुलिस तक भी पहुंची। मौसम विभाग ने किसी भी तरह के भूकंप से साफ इनकार किया। इस मामले में बाद में पुलिस ने एयरफोर्स के अफसरों से चर्चा की तो पता लगा कि फाइटर प्लेन अभ्यास कर रहे थे उस दौरान सामसान्य स्पीड से सुपर सोनिक स्पीड में जाते समय साउंड बैरियर की यह आवाज थी जिसके बाद लोगों की जान में जान आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *