Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

निगम-मंडल में सिंधिया के 3 हारे मंत्री समेत 10 नाम तय, जल्द होगी ताजपोशी

भोपाल. विधानसभा उपचुनाव हारने वाले 3 मंत्रियों इतरती देवी, ऐंदल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडोतिया समेत 1. से अधिक नेताओं के नाम निगम-मंडल अध्यक्ष पद के लिए तय कर लिए गए है। इन नेताओं की जल्द ही निगम-मंडल में अध्यक्ष पद की ताजपोशी की जाएगी और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्ज दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और पार्टी नेताओं के बीच चर्चा के बाद सहमति बन गई है।
जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल प्रवास के दौरान निगम-मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संगठन में प्रवक्ता, पैनलिस्ट और अन्य पदों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संघ के नेताओं से मुलाकात की थी इसके बाद अब यह तय हो गया है कि सीएम शिवराज जल्द ही विधानसभा उपचुनाव हारने वाले 3 मंत्रियों कंसाना, दंडोतिया और इमरती को निगम अध्यक्ष बनाएंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि पचमढ़ी से लौटने के बाद मुख्यमंत्री इस संबंध मंे आदेश जारी करने के निर्देश दे सकते है। इसके अलावा पार्टी के कुछ और नेताओं व सिंधिया के अन्य समर्थकों को भी निगम और मंडल में जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके नाम फाइनल हो चुके है और संगठन की सहमति भी बन चुकी है। संगठन पार्टी के लिए दिन रात एक करने वाले ऐसे नेताओ को नई जिम्मेदारी देने पर सहमत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *