ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, सीएम बदलने को बताया अफवाह
ग्वालियर. राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष विमान से गुरूवार सुबह 10.35 बजे ग्वालिर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर 5 मिनट रूके और समर्थकों से मिलने के बाद सड़क मार्ग से भिंड के मेहगांव के लिए रवाना हो गए, इस दौरान सिंधिया को चेहरा दिखाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए और हर तरफ समर्थकों की भीड़ नजर आई।
भिंड रवाना होने से पहले सिंधिया ने मुरैना में बुंधवार रात वन विभाग की एसडीओ पर हमले पर कहा कि बार-बार एसडीओ पर हमले हो रहे है। अवैध उत्खनन सहन नहीं होगा। हमेश अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा बुलंद था और रहेगा, इसके लिए जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से बात कर कड़े एक्शन के लिए कहूंगा। इसके अलावा हाल ही में प्रदेश में सीएम बदलने की अफवाह पर कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। सीएम बदलने की चर्चा कहां से चली यह नहीं पता। सिंधिया ने आगे कहा कि कोरोना को लेकर सीएम शिवराज सिंह से विस्तार से चर्चा हुई। दूसरी लहर में अच्दा काम किया है और मैं भी अंचल के जिलों को पांच-पांच एम्बुलेंस दे रहा हूं लेकिन इसमें राजनीति नहीं हो।
भोपाल से विशेश चार्टर प्लेन से सिधिया 9.30 बजे ग्वालियर के लिए निकले थे। ठीक 10.30 बजे वह ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे और उनके स्वागत के लिए भाजपा के बड़े नेता और सिंधिया समर्थक भाजपाई खड़े थे जबकि सिंधिया ने अपील की थी कि उनके आने पर कोई फूल माला पहनाकर स्वागत न करे। यहां 5 मिनट सभी से मुलाकात करने के बाद वह सड़क मार्ग से भिंड के मेहगांव के लिए रवाना हो गए। यहां उनको कुछ लोगों के यहां मिलना है।
ग्वालियर-चंबल अंचल में तीन दिन सिंधिया
10 जून गुरूवार सुबह 10.30 बजे सिंधिया पहुंचे और भिंड मेहगांव के लिए रवाना हो गए।
भिंड में वह 2.45 बजे तक रहेंगे यहां कुछ करीबियों के घर पहुंचे।
शाम 4.15 बजे वापस सड़क मार्ग से ग्वालियर आए।
रात को जयविलास पैलेस में ही आराम करेंगे।
11 जून को ग्वालियर-मुरैना में रहेंगे
सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच वह ग्वालियर से ही इंदौर कैंसर फाउंडेशन के वर्चुअल इवेंट में भाग लेंगे।
11.15 बजे से 12 बजे तक मोतीमहल ग्वालियर में एम्बुलेंस डोनेशन प्रोग्राम में भाग लेंगे।
1 बजे सड़क मार्ग से मुरैना पहुंचेंगे, यहां 3 घंटे ठहरेंगे और कुछ लोगों के घर भी जाएंगे।
शाम 4.40 पर ग्वालियर के लिए निकलेंगे और यहां करीब 6 से 7 ऐसे करीबी जिनके घर हाल ही में किसी की मृत्यु हुई है, शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
जयविलास पैलेस में रात को विश्राम करेंगे।
12 जून को दिल्ली रवाना होंगे
सुबह 8 बजे कुछ करीबियों से मुलाकात करेंगे।
सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

