Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

उत्तरप्रदेश में चुनाव से पूर्व योगी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश में चुनाव से पूर्व राजनैतिक हलचल तेज हो गयी है। गुरूवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक दिल्ली दौरे पर आये और उन्होंने गृहमंत्री अमितशाह से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग 1 घंटा 30 मिनट चली। इस दौरान अपना दल (एस) की अध्यक्षा और पूर्व केन्द्रीय अनुप्रिया पटेल भी अमित शाह से मिलने के लिये पहुंची। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से भी मुलाकात की।
अनुप्रिया पटेल ने अमित शाह से मांगा
जानकारी के अनुसार अनुप्रिया पटेल ने अमित शाह से मांगा कि राज्य में उनकी पार्टी के 2 मंत्री और बनाये जाये। इसके अलावा केन्द्र में भी एक राज्यमंत्री हो, उनकी इसमांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिये कहा गया है।
यूपी कैबिनेट में फेरबदल लगभग तय
आपको बता दें कि अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल के यूपी में 9 विधायक है और अनुप्रिया पहले ही कह चुकी है। कि उनकी पार्टी की यूपी कैबिनेट में अधिक हिस्सेदारी बनती है, इसलिये वह चाहती है यूपी कैबिनेट विस्तार जल्द हो और उनके 2 लोगों को मंत्री बनाया जाये। फिलहाल यूपी कैबिनेट में उनकी पार्टी का एक राज्यमंत्री है उनका नाम जयकिशन जैकी है जो जेल राज्यमंत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *