ग्वालियर में आज से खुलेगा पूरा बाजार, रेस्टोरेंट में अब 50 प्रतिशत लोग बैठकर खाना खा सकेंगे
ग्वालियर. ग्वालियर शहर में लगातार कोरोना के घटते संक्रमण ने बाजारों की बंदिशों में राहत दी है। अब गुरूवार से बाजारों में दाएं-बाएं का सिस्टम खत्म कर दिया गया है। बाजार शाम 5 बजे तक पहले की तरह खुल सकेंगे। वहीं रेस्टोरेंट में अब 50 प्रतिशत लोग बैठकर खाना खा सकेंगे और समय रात 9 बजे तक रहेगा। शहर के पार्क खोल दिए गए है जिसमें सिर्फ सुबह के समय घूमने की अनुमति रहेगी। व्यायाम या भीड़ जुटाने जैसा कुछ भी नहीं कर सकेंगे। दूध अब शाम 7 बजे तक मिलेगा। बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की ऑनलाइन बैठक के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने यह संशोधित आदेश जारी कर दिया। वहीं मैरिज हाल में क्षमता बढ़ाने, जिम-मॉल खोलने जैसे प्रस्ताव को भोपाल भेजा जाएगा। बाजारों में दाएं-बाएं खत्म किया गया है लेकिन अफसर वैक्सीनेशन नहीं तो कारोबार नहीं तर्ज को अपनाएंगे।
आज ये यह नई राहत मिलेंगी
सभी दुकानें एवं बाजार सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खोल सकेंगे।
दूध का विक्रय शाम 7 बजे तक हो सकेगा।
सभी निजी कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खुलेंगे।
सभी लाजिंग, होटल, रिसोर्स केवल आगंतुकों के लिए खुल सकेंगे। लाज, होटल, रिसोर्ट के रेस्टोरेंट में कुल बैठक क्षमता के 50 प्रतिश उपस्थित के साथ संचालन करेंगे। मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क खोले जा सकेंगे। पार्क में बैठक और अन्य प्रयोजन प्रतिबंधि रहेंगे।

