Latestराजनीतिराज्य

तबीयत खराब होने के चलते कमलनाथ मेदांता अस्पताल में भर्ती

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को तबीयत खराब होने के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कमलनाथ को बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.

कमलनाथ को थी सर्दीजुखाम की शिकायत 
बताया जा रहा है कि कमलनाथ को सर्दी-जुखाम की शिकायत थी. जबकि उन्हें कुछ दिनों से बुखार भी आ रहा था. ऐसे में कमलनाथ रूटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. जहां डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. जिसके बाद कमलनाथ अस्पताल में भर्ती हो गए. फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में लगी है. डॉक्टरों के अनुसार कमलनाथ की हालत स्थिर है और वह ठीक है.

सीएम शिवराज ने जाना हालचाल 
कमलनाथ की तबीयत खराब होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनका हालचाल जाना है. सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ जी से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. ”मैं शीघ्र उनके पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *