भाजपा- प्रदेश कार्यसमिति घोषित, पहली बार बताई सदस्यों की जाति, बवाल के वापिस ली, देर रात जाति हटाकर पुनः जारी
भोपाल. बीजेपी ने मंगलवार को देर रात अपनी प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है। हालांकि इसमें पहली बार कई पदाधिकारियों के नाम के आगे उनकी जाति लिख दी गयी है। सूची सोाशल मीडिया पर जारी की गयी थी। इसलिये विवाद होते ही 10 मिनट बाद इसे हटा लियागया और इसके बाद रात 12.45 बजे पदाधिकारियों की जाति हटाकर संशोधित सूची जारी की गयी है। ऐसा बताया गया है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भोपाल आ रहे हैं। इसी आनन फानन में कार्यसमिति तय कर सूची जारी कर दी गयी है।
इसमें सिंधिया के कुछ समर्थकों को भी एंट्री दी गयी है। ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी पदाधिकारी के नाम के आगे उसका वर्ग, जाति का उल्लेख किया गया। इसमेंकुछ नेताओं की जाति ही गलत लिख दी गयी। जैसे-बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वैश्य है, लेकिन उनके नाम के आगे ब्राहम्ण लिखा हुआ था। सीएम शिवराजसिंह चौहान और सिंधिया की भी जाति गलत लिखी गयी थी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लोकेन्द्र पाराशर का कहना है कि पहली सूची त्रुटिवश जारी हो गयी थी। उसे सुधार कर दोबारा जारी की गयी है।
ऐसी है प्रदेश कार्यसमिति
प्रदेश कार्यसमिति में 162 सदस्य, 218 विशेष आमंत्रित सदस्य, 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। लेकिन, इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम नहीं है। स्थाई आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गेहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे विक्रम वर्मा, सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा को शामिल किया गया है।इसके साथ ही सूची राकेश सिंह सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा गृह एवं संसदीय कार्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव समेत पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, ओमप्रकाश ध्रुवे, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री माया सिंह एवं जयभान सिंह पवैया तथा कृष्ण मुरारी मोघे, माखन सिंह और भगवत शरण माथुर को शामिल किया गया है। पिछली कार्य समिति में सदस्य रहे पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह को इस बार प्रदेश कार्यसमिति में जगह नहीं मिली है, जबकि भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्षों को शामिल कर लिया गया है।
![]()
जातियों को लेकर उठ रहे सवालों के बाद डिलीट की सूची
इसके बाद जातियों को लेकर उठ रहे सवालों पर भाजपा दिरते हुए नजर आई जिसे लेकर बीजेपी ने कार्यसमिति की सूची डिलीट कर दी। सूची में नेताओं की गलत जाति लिखी होने पर भाजपा बैकफुट पर नजर आई यह सूची मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने जारी की थी।
संशोधित सूची से जाति का कॉलम हटाया गया
![]()
भाजपा कार्यकारिणी की संशोधित सूची देर रात 1 बजे के बाद पुनः जारी हुई और विवाद होने की संभावना पर सूची स ेअब जाति हटा दी गयी है।

