Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर की बेटी शची पाठक ‘टोक्यो मैराथन’ में दौड़ेगी

ग्वालियर की बेटी शची पाठक आगामी 1 मार्च को जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली फुल मैराथन (42.2 किलोमीटर ) में शामिल होगी। यह ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स प्लैटिनम लेबल मैराथन’ है और दुनिया की सात प्रमुख मैराथन में शामिल है। जापान की प्रतिष्ठित हाइड्रेशन ड्रिंक कंपनी ‘Pocari Sweat’ ने भारत से इस मैराथन के लिए शची चयन किया है।
शची मूलतः धावक नहीं है लेकिन कंपनी ने एक ‘नॉन रनर’ को रनर बनाने की चुनौती के रूप में शची को चुना है। चयन प्रक्रिया में देश भर से सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। मात्र तीन, चार महीने में दिन रात की मेहनत के बाद शची ने खुद को मैराथन के लिए तैयार किया है। वो ‘फिरदौस’ नाम से लिखती और स्टेज शो करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *