प्रायवेट अस्पतालों के लिये कोरोना वैक्सीन रेट तय की
नई दिल्ली. प्रायवेट अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का रेट तय कर दिये गये है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को इस बाबत जानकारी दी है। को-विन पोर्टल पर भी कोरोना वैक्सीन रेट अपेड किया जायेगा। कोविशील्ड के प्रायवेट अस्पतालों में कोविशील्ड 780 रूपये तय किये गये हैं। को-वैक्सीन का निजी अस्पतालों में 1410 रूपये, स्पूतनिक वी के लिये 1145 रूपये का रेट तय किया गया है। राज्यों से तय रेट का अमल कराने के लिये कहा गया है।
कोविशील्ड और को-वैक्सीन की 44 करोड़ खुराक का ऑर्डर
इस दौरान केन्द्र सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड और को-वैक्सीन की 44 करोड खुराक के लिये ऑर्डर दिया है। एक दिन पूर्व ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि केन्द्र राज्यों के खरीद कोटे को अपने हाथों में ले लेगा और 18 वर्ष से अधिकआयु वर्ग के लोगों के लिये राज्यों को टीके मुफ्त उपलब्ध करायेंगे जायेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि निर्माताओं द्वारा कोरोना वैक्सीन की इन 44 करोड़ खुराकों की आपूर्ति अगस्त और दिसम्बर के बीच की जायेगी। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के दिशा निर्देशों में बदलाव की कल प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा किये जाने के बाद केन्द्र ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड की 25 करोड खुराक और भारत बायोटेक को को वैक्सीन की 19 करोड खुराक के लिये ऑर्डर दिया है।

