Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

कैबिनेट बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नाराज, मुख्य सचिव से सवाल किए, प्रदेशाध्यक्ष मनाने घर पहुंचे

भोपाल. कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली प्रत्यक्ष कैबिनेट बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नाराज हो गए। बैठक में उन्होंने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के 3 सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ के टेंडर करने पर आपत्ति ली। कोरोना काल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति को देखते हुए निविदा बुलानी चाहिए। संक्रमण में अन्य विभाग के बजट में कटौती कर दी गई ता फिर इन प्रोजेक्ट पर इतना बजट क्यों, उन्होंने इसे लेकर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से सवाल किए और नाराजगी जताई। बैस ने जवाब में कहा कि चूंकि नर्मदा जल बंटवारे के तहत 2024 तक ज्यादा से ज्यादा पानी मप्र को मिले इसके लिए पाइप लाइन डालकर पानी को लिफ्ट करना जरूरी है हालांकि गृहमंत्री मिश्रा जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। आपको बता दें कि नर्मदा घाटी विकास मंत्रालय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है और उनके सामने ही पूरा घटनाक्रम हुआ।
मंत्री गोपाल भार्गव ने मामला शांत कराया
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव के जवाब के बाद भी गृहमंत्री नरोत्तम नहीं रूके और वह दो-तीन सवाल करते गए। इस बीच लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव मामला की नजाकत भांप गए, चूंकि यह प्रस्ताव अनुसमर्थन के लिए कैबिनेट में लाया गया था। यदि इसे स्वीकृत नहीं करते तो मुख्यमंत्री की मानहानि हो जाती। भार्गव ने यह कह कर मामला शांत कराया कि चूंकि एनवीडीए टेंडर जारी कर चुका है इसलिए अब इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया जाना उचित होगा।
नाराजगी के कारण 7 प्रोजेक्ट को लौटाना पड़ा
जानकारों के अनुसार मध्य प्रदेश को आवंटित नर्मदा जल का उपयोग करने के लिए 3 सिंचाई परियोजनाओं को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई। नर्मदा घाटी विकास विभाग इन परियोजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित कर चुका है। वहीं सात अन्य परियोजनाओं पर निर्णय नर्मदा नियंत्रण मंडल से प्रशासकीय स्वीकृति के बाद लिया जाएगा। कुल मिलाकर उन्हें नरोत्तम मिश्रा की नाराजगी के चलते टालना पड़ा।
कैबिनेट की प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई
जानकारों का कहना है कि बैठक में मुख्य सचिव के साथ हुई नोक-झोंक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नाराज हो गए थे। यही वजह है कि उन्होंने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई। बैठक से निकलकर गृहमंत्री मिश्रा सीधे आवास पर चले गए।
कुछ देर बाद प्रदेशाध्यक्ष, नरोत्तम के निवास पर पहुंचे
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नरोत्तम के निवास पर पहुंचे गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि वीडी शर्मा उनकी नाराजगी दूर करने के लिए पहुंचे थे, हालांकि अधिकृत तौर पर दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को लेकर बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *