Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

प्रदेश सरकार ने दी 51 करोड़ 55 लाख की लागत से बहुप्रतीक्षित हस्तिनापुर-टिकटौली

ग्वालियर जिले की मुरार तहसील के 30 गाँव के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने हस्तिनापुर के समीप 51 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से टिकटौली डिस्ट्रीब्यूटरी लघु सिंचाई परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस डिस्ट्रीब्यूटरी नहर के निर्माण से हस्तिनापुर क्षेत्र के 30 गाँवों के किसान लाभान्वित होंगे। इससे लगभग 3 हजार 170 हैक्टेयर जमीन सिंचित होगी।
सिंचाई परियोजना को मंजूरी, 3170 हैक्टेयर में होगी सिंचाई
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बताया कि हरसी उच्च स्तरीय नहर प्रणाली के माध्यम से टिकटौली डिस्ट्रीब्यूटरी लघु सिंचाई परियोजना संचालित होगी। नहर निर्माण के लिए निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर व टिकटौली सहित इस क्षेत्र के 30 गाँव के किसान लम्बे अर्से से इस नहर निर्माण की मांग करते आ रहे थे। प्रदेश सरकार ने मुरार तहसील के इन किसानों की बहुप्रतीक्षित समस्या का समाधान कर दिया है। इस नहर के निर्माण से फसल उत्पादन बढ़ेगा और 30 गाँव के किसान खुशहाल होंगे।
इन गाँवों के किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा
हस्तिनापुर, टिकटौली, रिपुआपुरा, फुसावली, तोर, मुख्तयारपुरा, फुले का पुरा, सुमावली, बेहट, आरौरा, चक गुन्धारा, बेनीपुरा, लोहारपुरा, गूंजना, इकौना, गड़रौली, दंगियापुरा, रनगवां, घुसगवां, मढ़ा व चक दंगियापुरा सहित अन्य समीपवर्ती गाँवों की 3170 हैक्टेयर जमीन सिंचित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *