Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार व राज्य में परिवर्तन की हवा के बीच सिंधिया ग्वालियर चंबल में 3 दिन के दौरे पर

ग्वालियर. राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब ढाई महीने बाद ग्वालियर-चंबल अंचल में 3 दिन के दौरे पर आ रहे है। वह 10 जून को आएंगे और 12 जून को दिल्ली रवाना होंगे। सिंधिया के अंचल में आने से सियासी माहौल गर्म हो गया है। वह भी ऐसे समय में जब केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार व मध्य प्रदेश में परिवर्तन की हवा है। अभी तक कांग्रेस उन पर कोविड संक्रमण के दौर में गायब होने का आरोप लगाती आई है। कांग्रेस विधायक ने तो सिंधिया लापता के पोस्टर तक वायरल कर दिए थे।
ग्वालियर में सिंधिया को घेर सकती है कांग्रेस
पिछले कुछ दिन में ग्वालियर में जो हुआ है वह किसी से छुपा नहीं है। सिंधिया पर कांग्रेस ने कोविड काल में गायब होने की बात कहकर निशाना साधा है। पहले विदेश भाग जाने का आरोप लगाया फिर ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने सिंधिया के लापता होने के पोस्टर तक सोशल मीडिया पर वायरल किए। ऐसे में सिंधिया के शहर में आने पर कांग्रेस किसी तरह का प्रदर्शन भी कर सकती है।
12 जून को ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना
सुबह 8 बजे कुछ करीबियों से मुलाकात करेंगे और 8 बजे सड़क मार्ग से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र
ज्योतिरादित्य सिंधिया,  मुकुल रॉय,  महेश जेठमलानी,  सर्वानंद सोनोवाल,  स्वप्नदास गुप्ता, देवेंद्र फडणवीस, वसुंधरा राजे, सुरेश प्रभु और रमन सिंह के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *