Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी आग कैश काउंटर जलकर राख

जम्मू. कटडा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार के नजदीक आग लग गयी है। कलिका भवन के पास काउंटर नम्बर 2 के नजदीक आग की लपटें उठने हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिये बड़े पैमान पर बचाव कार्य चलाया गया है। आग में कैश काउंटर जलकर राख हो गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
कालिका भवन में लगी आग
जानकारी के मुताबित इस आग में रूम नंबर 4 और आसपास का परिसर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आग माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर स्थित कालिका भवन की इमारत में लगी। अब इस आग पर काबू पा लिया गया है।
शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण
सूत्रों ने कहाए आग का कारण संभवतरू शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसी परिसर में स्थित एक एक इमारत में काउंटिंग हॉल हैए वह जलकर खाक हो गया है। इस हॉल में भक्तों के चढ़ावे की काउंटिंग होती थी। आग की लपटें भैरों घाटी तक दिखाई दीं। कड़ी मशक्कत के बाद फायर विंग के जवानों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल नुकसान के बारे में अभी तक श्राइन बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *