Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

पाकिस्तान में भीषण बड़ा रेल हादसा, 36 की मौत व 50 घायल

सिंध. पाकिस्तान में सोमवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। सिंध के डहारकी इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई। हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार भिडंत मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस के बीच हुई। अभी भी कई लोग बोगियों में फंसे हुए है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
घोटकी के पास हादसा हुआ
हादसा घोटकी के पास रेती और डहारकी रेलवे स्टेशन के बीच तड़के 3.45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार मिल्लत एक्सप्रेस कराची से सरगोधा और सर सैयद एक्सप्रेस रावलपिंडी से कराची जा रही थी। बताया जा रहा है कि मिल्लत एक्सप्रेस की बोगियां अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रैक पर जा गिरी। इससे सामने से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई जिससे बोगियों को काफी नुकसान हुआ।
आसपास के हॉस्पिटल्स में इमरजेंसी घोषित
घोटकी डिप्टी कमिश्नर उस्मान अब्दुल्ला ने बताया कि दोनों ट्रेनों की 13 से 14 बोगियां पटरी से उतर गई है। इनमें 6 से 8 पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है इसलिए लोगों को रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के इंतजाम कर दिए गए है। घोटकी, डहारकी, ओबरो और मीरपुर मथेलो के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *