थाना बहोडापुर-3 शातिर वाहनचोरों से चोरी के 24 दो पहिया वाहन किये बरामद
ग्वालियर जिले में वाहन चोरों व लुटोरों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान एएसपी शहर मध्य पंकज पाण्डे एवं सीएसपी नागेन्द्रसिह सिकरवार द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना बल टीम बनाकर वाहन चोरों व लुटेरो की धरपकड के लिये टीम बनाई गयी।
सीएसपी नागेन्द्रसिह सिकरवार को 6 जून को सूचना प्राप्त हुई कि दो वाहन चोर चोरी की मोटरसायकिल के साथ थाना बहोड़ापुर स्थित टंकी वाले हनुमान मंदिर के पास देखे गये हैं। सूचना पर से थाना प्रभारी बहोडापुर टीआई अमरसिंह सिकरबार द्वारा मय थाना बल के टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान के आसपास घेराबंदी की तो जलालपुर रोड, टंकी वाले हनुमान मन्दिर के पास से दो वाहन चोर मय मोटरसायकिल लिये खड़े मिले, जा जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उन्हे धरदबोचा।पकड़े गये वाहनचोर से उनके पास मौजूद मोटरसायकल के कागजात मांगे तो नही होना बताया। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होने उक्त मोटरसायकल चोरी की होना बताया। पकड़े गये दोनों वाहनचोरों द्वारा इसके अलावा अन्य दोपहिया वाहनों की चोरी भी करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों वाहनचोरों की निशादेही पर थाना बहोड़ापुर स्थित आंनद नगर, मोतीझील तथा जिला मुरैना स्थित जौरा से उनके कब्जे से चोरी की कुल 23 मोटरसायकिल एवं एक मोटरसायकल अन्य वाहनचोर से कुल 24 दो पहिया वाहन कुल कीमती लगभग 15 लाख रूपये की बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिये।
पकड़े गये चोरों ने दो पहिया वाहन शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी कर 3 से 5 हजार रूपये में बैचना बताया है। पकड़े गये वाहनचोरों से शहर में हुई अन्य चोरी की बारदातों तथा उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

