Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

10 जून से भोपाल पूरा अनलॉक होगा, सिर्फ संडे को लॉक रहेगी राजधानी

भोपाल. अब शनिवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा और 10 जून, गुरूवार से सभी बाजार खुलेंगें अब राजधानी में सिर्फ रविवार को लॉक रहेगी। रोजाना रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। अनलॉक को लेकर सोमवार को हुए फैसले के अनुसार दुकान के सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं होने पर दुकानें सील कर दी जाएगी, हालांकि शुरूआत में कुछ दिन की छूट दी जा सकती है। प्रशासन और भोपाल प्रभारी मंत्री विश्वास सारग ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है।
टीका लगाओ दुकान खुलवाओ
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बुधवार से मार्केट खुलेंगे लेकिन उस दिन खरीदारी नहीं होंगी। सिर्फ वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर फोकस होगा इसके लिए नारा दिया गया है। टीका लगाओ दुकान खुलवाओ। ये दुकानों सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खोली जाएंगी। बता दें कि राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया की शुरूआत होने के साथ ही कपड़ा, सराफा समेत कई व्यापारी संगठन छूट देने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर व्यापारी संगठनों ने भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात की थी। मंत्री ने व्यापारियों को बाजार जल्द ही कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोलने का आश्वासन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *