Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सांसद सिंधिया को जल्द ही केंद्रीय मंत्री पद मिल सकता है-सूत्र

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है लेकिन सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई है। दमोह चुनाव की हार के बाद से ही भाजपा में संगठन स्तर पर बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बंद कमरों में बड़े नेताओं की बैठकों के बाद अब सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संभावित भोपाल दौरे को लेकर ज्यादा ही सुगबुगाहट होने लगी है।
जानकारी के अनुसार सिंधिया 9 जून की सुबह 10 बजे दिल्ली से भोपाल आएंगे, यहां उनका दिन भर रूकने का प्रोग्राम है इसके बाद वह ग्वालियर निकल जाएंगे। वहां 2 दिन रूक सकते है और अभी तक उनके दौरे को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और उनका पहले से कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है।
दमोह चुनाव के बाद से ही भाजपा नेता आपसी बयानबाजी में फंसे है। 2 दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई इसके बाद वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 3 पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि इस दौरान संगठन में सिंधिया खेमे के लोगों को नई जिम्मेदारी देने और उन्हें शामिल करने को लेकर चर्चा हुई। अब सिंधिया के 9 जून का भोपाल दौरा इसी को देखते हुए होना माना जा रहा है हालांकि इस बारे में बड़े नेता खुलकर बात नहीं कर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *