1 घंटे में धमकी भरे 30 आये महिला फोन उठाती है तो अश्लील बातें करता है
ग्वालियर. सिटीसेंटर निवासी एक व्यापारी का परिवान अनजान नम्बर से आने वाले कॉल्स से परेशान है शुक्रवार की देर रात 1 बजे एक अनजान नम्बर से कॉल आया है। कॉल करने वाले ने धमकाना शुरू कर दिया और इसके बाद अगले एक घंटे में 30 से अधिक कॉल आये है। जब व्यापारी कॉल रिसीव करता है। तो आरोपी धमकाता है लेकिन उसकी पत्नी या अन्य महिलायें कॉल रिसीव करती है तो कॉल करन वाला अश्लील बातें करता है। व्यापारी के परिवार की यह हालत हो गयी है कि वह मोबाइल की घंटी बनजे पर दहशत में आ जाते हैं । शनिवार को मामल की शिकायत एसपी कार्यालय में की गयी है।
क्या है पूरा मामला
शहर के सिटी सेंटर SP ऑफिस के पीछे पटेल नगर निवासी अभि कुमार (बदला हुआ नाम) व्यवसायी हैं। एक दिन पहले आधी रात को 1 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव करने के बाद सामने वाला धमकाने लगा। अभद्रता से बात करने लगा। जिस पर व्यवसायी ने कॉल कट कर दिया। इसके बाद अगले एक घंटे में करीब 30 से ज्यादा कॉल आए। कॉल करने वाला हर बार धमका रहा था। जब घर की महिलाएं कॉल को रिसीव करती हैं तो आरोपी अश्लील बातें करने लगता था। एक ही रात में ताबड़तोड़ इस तरह कॉल आने से पूरा परिवार दहशत में है। मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष ने पुलिस कप्तान के ऑफिस में पहुंचकर की है।
कॉलर अम्बाह का बता रहा है
कॉलर करने वाले से जब पूछा कि वह कौन बोल रहा है और क्यों परेशान कर रहा है तो वह कहता है कि तू मुझे जानता नहीं है मैं अम्बाह मुरैना से बोल रहा हूं। मैं क्या कर सकता हूं यह तुम्हें पता नहीं हैं।

