Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

विश्व पर्यावरण दिवस पर कैलाशबिहार पार्क में रोपे गये पौधे

ग्वालियर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिटीसेंटर स्थित कैलाश बिहार पार्क में लगभग 50 लोगों की मौजूदगी में पेड़ लागये गये इस शपथ के साथ इन पेड़ों को जिन्दा रखा जायेगा और उन्हें मरने नहीं दिया जायेगा। विभिन्न प्रजातियों के पौधे जैसे पीपल, नीलम, बिल्व और नीम आदि के पेड़ों को पौधरोपण किया गया है।
पौधरोपण के अवसर पर साईट केयर संचालक एवं नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा, समाजसेवी महेश बत्रा, इंजीनियर एवं पूर्व प्राचार्य भिण्ड अनिल शर्मा, व्यास एनीमल केयर के संचालक डॉ. विनोद व्यास, जोश हॉस्पिटल से डॉ. मुकेश नरवरिया, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रामवीर वर्मा, हिमालय ड्रग्स कंपनी के एरिया मैनेजर राजकुमार चतुर्वेदी, सीए सम्यक जैन, समाज सेवी आरडी गुप्ता, संजय गुप्ता, पूर्व शासकीय अधिवक्ता सुरेन्द्रसिंह धाकड़, मनीष अग्रवाल, व्यवसाई दीपक, बीआर ज्योतिष संस्थानम् के ज्योतिषाचार्य गौरव उपाध्याय, विशाल झा आदि सहयोग से कैलाशबिहार के निवासियों के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पौधरोपण के आयोजन में शामिल रहें।
इस मौके पर हिमालय ड्रग्स कंपनी के एरिया मैनेजर राजकुमार चतुर्वेदी ने अपने जन्मदिवस पर शपथ ली है कि लगाये गये पौधे को समय पर पानी मिले और पेड़ों की सुरक्षा संभालने का दायित्व लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *