Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में देश की सबसे बड़ी दूसरी लेयर-4 लैब बनने जा रही, चीन व अमेरिका के स्तर की लैब होगी

ग्वालियर. सामरिक दृष्टि  से ग्वालियर अब देश का कद और बढ़ाने जा रहा है। सुरक्षाबलों के लिए पहले से बड़ा केंद्र होने के साथ-साथ अब ग्वालियर में देश की सबसे बड़ी दूसरी लेयर-4 लैब बनने जा रही है। रक्षा मंत्रालय से इसकी स्वीकृति भी हो चुकी है और जो कि ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में बनेगीं। यह चीन और अमेरिका के स्तर की लैब होगी जिस पर 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका डिजायन फायनल किया जा रहा है इसके साथ ही विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की काउंटर मैग्नेट सिटी में डंडो तिब्बतन बॉर्डर फोर्स 100 एकड़ में अपना कैंपस बनाएगा। जमीन का आवंटन भी हो चुका है इसके अलावा देश की सबसे बड़ी बीएसएफ अकादमी टेकनपुर ग्वालियर में है और महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन, आर्मी कैंटोनमेंट, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पनिहार भी ग्वालियर में है। इंटरनेशन स्तर का बीएसएफ का डाग ट्रेनिंग सेंटर के साथ खुद में विशेष महत्व रखने वाली टियर स्मोक यूनिट भी यहीं है।
लेयर-4 लैब देश में सिर्फ पुणे में ही है
रक्षा अनुसंधान एवं विकास स्थापना डीआरडीई ग्वालियर रसायन जैव रक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए प्रमुख प्रयोगशाला है और इसने रासायनिक और जैविक युद्ध एजेंटों के उपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक योगदान दिया है। डीआरडीई की विश्व स्तरीय नई लैब अब महाराजपुरा में बनने जा रही है जो कि लेयर-4 लैब होगी जो अभी तक देश में सिर्फ पुणे में ही है। वहीं इसके अलावा डीआरडीई सेना के लिए एनबीसी सूट के अलग-अलग वर्जन, एयर फिल्टर के लिए कैनिस्टर से लेकर कई उत्पाद दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *