ट्रक और मोटरसाईकिल के बीच भिडंत में धू-धू कर जल गया ट्रक और बाइक सवार की हुई मौत
ग्वालियर. भिण्ड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 719 पर शनिवार की रात लोडर ट्रक और मोटरसाईकिल के बीच भिण्डत हो गयी । इस सड़क दुर्धटना में लोडर ट्रक धू-धू कर जल उठा। मोटरसाईकिल और ट्रक की चपेट में और मोटरसाईकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना के बाद हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
क्या है पूरा मामला
दिलीप बिल्डकॉन कंपनी का कर्मचारी आसिफ निवासी बिहारए शनिवार की शाम बाइक पर सवार होकर ग्वालियर की ओर से भिंड की तरफ जा रहा था। सामने से आ रहे लोडर ट्रक से इसी समय टकरा गया। यह घटना शाम 7.30 बजे की बताई जा रही है। आमने.सामने की टक्कर में बाइक ट्रक के नीचे जा फसी। सड़क पर काफी दूर तक ट्रक बाइक को चालक समेल लेकर घसीटता हुआ गया। बाइक ट्रक के नीचे जा फंसने से रोड पर घसीटते हुए चिंगारी निकली।
यह चिंगारी, बाइक के पेट्रोल टैंक ने पकड़ ली। इसके बाद आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते यह आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रक चालक व हेल्पर वाहन छोड़कर भाग गया। ट्रक लोडर थाए जिसमें नए ट्रैक्टर लोड होकर ग्वालियर के लिए जा रहे थे। ट्रक में लगी आग से एक ट्रैक्टर भी जलकर खाक का हो गया। यह हादसे की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया। इसके बाद हालात पर काबू पाया गया।
हाइवे पर लगा लम्बा जाम
यह हादसे के बाद नेशनल हाइवे 719 पर लम्बा जाम लग गया और दोनों तरफ से वाहन फंस गये। लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद मृतक की पहचान कराई गयी। इसके बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया गया। ट्रक को साइड से खींचकर खड़ा कराकर जाम को खुलवाया गया।

