Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराने वाले व्यवसायियों को एसपी ने किया सम्मानित

ग्वालियर जिले में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान 23 अप्रैल की रात्रि ग्वालियर शहर के अस्पतालों में भर्तीमरीजों को उपचार के दौरान अचानक ऑक्सीजन की कुछ कमी परिलक्षित हुई थी। ऐसी स्थिति में एसपी अमित सांघी की पहल पर ग्वालियर जिले में संचालित वेल्डर्स, कार एजेंसी/ऑटोमोबाइल एजेंसी, इंडस्ट्री, लघुव्यवसायी तथा व्यवसायियों द्वारा ग्वालियर पुलिस के अनुरोध पर अपनी दुकान व संस्थान से लगभग 300 ऑक्सीजन सिलेण्डर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती मरीजों के लिये पुलिस को स्वेच्छा से उपलब्ध कराये थे। व्यवसायियों को अपने कार्यालय सभागार में आमंत्रित कर उन्हे प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एएसपी शहर दक्षिण श्रीमती हितिका वासल, एएसपी पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, सीएसपी मुरार आरएन. पचौरी तथा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वेल्डर्स, ऑटोमोबाइल एजेंसी तथा व्यवसायीगण उपस्थित रहेे।
जिन्होने अपनी दुकान में मौजूद एक ही ऑक्सीजन सिलेण्डर को लोगों की जान बचाने के लिये पुलिस को स्वेच्छा से दे दिया। ग्वालियर के व्यवसायियों द्वारा सैकड़ों की संख्या में ऑक्सीजन सिलेण्डर पुलिस के अनुरोध पर उपलब्घ कराये गये थे।जिन्हे पुलिस द्वारा रात भर जागकर छोटे-बड़े अस्पतालों और निजीस्तर पर लोगों को मुहैया कराकर सांसों पर बने संकट को कुछ हद तक दूर करने का प्रयास किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों की जीवनरक्षा की जा सकी।
आज सम्मानित किये गयेलोगों में गुलाब खांन, केशव गुर्जर, वंटी कुशवाह, विद्याराम पेंटर, मुकेश अग्रवाल, तपन गुप्ता, ध्यानेन्द्र सिंह, मनीष राजपूत, डॉ. विजय गोविल, रमेश गोस्वामी हैं। ग्वालियर पुलिस द्वारा जिन व्यवसायियों से ऑक्सीजन सिलेण्डर प्राप्त किये गये थे, उन्हे भरवाकर सधन्यवाद संबंधित को वापस करवा दिया गया है।
23 अप्रैल की रात्रि ग्वालियर शहर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की कमी के चलते आर ही परेशानी को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रात भर मौजूद रहकर मोर्चा संभाला था। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्री, ऑटोमोबाइल, वेल्डिंग की दुकानों तथा व्यवसायियों से संपर्क कर उनके पास मौजूद ऑक्सीजन सिलेण्डर को अपने नजदीकी अस्पताल में पहुचाया था। इस कार्य में पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारियों ने एक जुटता का परिचय देते हुए आवश्यकता के आधार पर ऑक्सीजन सिलेण्डर्स को अस्पतालों तक पहुंचाया गया। कोराना संक्रमण के दौर में ग्वालियर पुलिस फ्रंट लाईन बॉरियर्स के रूप में काम करते हुए लोगों की मददगार भी साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *