ग्वालियर पूर्व विधानसभा संगठन की बैठक पर सम्पन्न हुई
ग्वालियर। विधायक डॉ.सतीशसिंह सिकरवार के ललितपुर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर विधानसभा के सभी 19 वार्डो की वैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से तय किया गया कि रविवार को शाम 6 बजे सभी वार्डो में एक साथ बैठक आयोजित कि जाये इन बैठको में बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने प्रदेश संगठन द्वारा दिये गये निर्देशो की जानकारी देते हुऐ कहा कि प्राइवेट स्कूलों को आर्थिक सहायता देते हुए बच्चों कि फीस माफ की जाने सहित अन्य मुददो को हमें उठाना है।
वहीं ग्वालियर पूर्व विधायक डॉ. सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार केवल चंद रूपयो का आटा वांटकर जनता को आर्थिक मदद पहुचाने की बात कर रही है जवकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिजली पानी व संपत्तिकर के बिल पूर्ण माफ करना चाहिये और करोना काल की बैंक लोन की किश्तो को माफ करना चाहिये करोना काल में छोटे दुकानदारो टेम्पू चालको, आटो चालको हाथठेला रिक्शा चालको एवं पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता देनी चाहिये और करोना में हुई मौतों के आंकडो को न छिपाते हुये सभी पीडित परिवारो को प्रदेश सरकार की घोंषणा के अनुसार मदद करना चाहिये।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश कौरव ने किया वहीं आभार ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह गुर्जर ने व्यक्त किया इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेन्द्र यादव संजया राठौर प्रदेश प्रवक्त्ता राम पांडे व्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव, विनोद जैन, पप्पू श्रीवास सत्यभान सिंह चौहान, चर्तुभुज धनोलिया, अनिल शमार्, प्रमोद जैन, संजय बघेल, सुधीर मण्डेलिया, डॉ. कमलेश इंदोरिया सुनिल रमपुरिया, सुरेश प्रजापति, महादेव अपोरिया सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस के पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

