Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

राजनैतिक गलियारों में मची सियासी हलचल, वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा के बीच हुई मुलाकात

भोपाल. भाजपा में लगातार दिग्गजों के बीच बन्द कमरे में हो रही मुलाकातों से मप्र की सियासी हलचल तेज हो गयी है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या सरकार या संगठन में कोई बड़ा फेरबदल होने वाला है। आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की है। वह उनके निवास पर पहुंचे और बंद कमरे में लगभग 1 घंटे लम्बी चर्चा की है। मुलाकात खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा एक परिवार है। सदस्यों के बीच में मुलाकात के दौर चलते रहते है। आपको बता दें कि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर पिछले दिनों से राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। सबसे पहले भाजपा के दिग्गज नेता और अमित शाह के नजदीकी कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मुलाकात की है।

सुहास भगत और सहसंगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज  से मिलने पहुंचे

बता दें, शुक्रवार को सांसद वीडी शर्मा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सरकारी आवास पर मिलने पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे।यहां करीब दो घंटे तक चारों नेताओं के बीच सत्ता और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होती रही। बता दें, पिछले कुछ दिनों से भोपाल और दिल्ली में भाजपा नेताओं की आपसी मुलाकात से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लॉकडाउन के बाद औपचारिक मुलाकात. मिश्रा
उस वक्त भी कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा के बीच करीब 1 घंटे तक बंद कमरे के अंदर चर्चा हुई। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने भी उनके बंगले पर जाकर करीब 1 घंटे तक मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी गृहमंत्री से मुलाकात की और अब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मुलाकात की। इस मुलाकात के अब कई मायने निकाले जाने लगे हैं। लेकिनए हर बार की तरह वीडी शर्मा से मुलाकात करने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन खुला है। सभी एक दूसरे से मिल रहे हैंण् पता नहीं लोग तरह.तरह के कयास क्यों लगा रहे हैं उन्होंने कहा यह महज एक मुलाकात थी और कुछ नहीं। वहीं,  उन्होंने अजय सिंह के बयान पर कहा कि कमलनाथ के ट्विटर के सुर बेसुरे हो गए और अब वो उनके अपनों को भी पसंद नहीं आ रहे हैं। अजय सिंह ने भी सयम बरतने को कहा है। उनके बोलने को विंध्य का अपमान बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *