नहीं लूट पायी महिला सांइटिस्ट की सोने की चैन, दो बदमाश बाइक पर थे सवार, घबराकर भागे लुटेरे
ग्वालियर. पुलिस विभाग की महिला सांइटिस्ट की सतर्कता और साहस के आगे लुटेरे नहीं टिक सके। सोने की चेन छीनने आये 2 मोटरसाईकिल सवार बदमाशों से महिला अधिकारी भिड गयी। गले पर झपट्टा मारते ही सतर्कता दिखाते हुए एक लुटेरे का हाथ भी पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से लुटेरा मोटरसाईकिल से भाग गया।
क्या है पूरा मामला
वारदात गुरुवार रात 8 बजे गोविंदपुरी रोड इलाके में कुलपति बंगले के पास की है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी भी कीए लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल के आसपास ब्ब्ज्ट की फुटेज भी खंगाली है। श्याम विला बलवंत नगर निवासी मणिका वाष्णेय रीजनल फोरेंसिक साइंस लैब (RFSL) में बतौर वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ हैं। रोजाना की तरह गुरुवार देर शाम वह ऑफिस से घर पहुंचीं। चाय पीने के बाद इवनिंग वॉक पर निकल गईं। लौटते समय कुछ फल खरीदे और वापस पैदल.पैदल घर के लिए लौटने लगीं। रात करीब 8 बजे वह कुलपति बंगले के पास पहुंचीए तभी पीछे से काले रंग की बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा।
लुटेरे का नाखून जैसे ही माणिका के गले पर लगाए तो उन्हें वारदात का अहसास हो गया। तेजी से हरकत करते हुए उन्होंने चेन पकड़ ली। फुर्ती से दूसरे हाथ से फल का बैग छोड़कर एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। जिससे बदमाश लड़खड़ा गए। बदमाश ने झटका देकर हाथ तो छुड़ा लियाए लेकिन वह गिरते.गिरते बचे।इसके बाद वह बाइक की स्पीड बढ़ाकर भाग गए। महिला अफसर ने भागकर पीछा करना चाहाए लेकिन कुछ ही देर में बदमाश ओझल हो गए। मणिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचर पड़ताल की। शहर में नाकाबंदी भी कर दीए पर बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
उनके पास हथियार हो सकते थे
महिला साइंटिस्ट मणिका ने बताया कि बदमाश जब हाथ पकड़ने पर लड़खड़ाये तो मुझे लगा मैं उनको पकड़ लूंगी लेकिन इसी दौरा लुटेरे का हाथ छूट गया। वह मोटरसाईकिल की रफ्तार बढ़ाकर भागने में कामयाब हो गये। उनके पास हथियार भी हो सकते थे लेकिन मैं डरी नही। उन्होंने यह भी कहा है कि रात को उस रास्ते पर अंधेरा था जो महिलाओं के लिये सुरक्षित नहीं वहां पर स्ट्रीट लाईट होनी चाहिये।

