एक करोड़ से अधिक कीमत का गांजा 4 तस्कर गिरफ्तार
ग्वालिय कुछ तस्कर डबरा की तरफ से ग्वालियर की ओर आयशर लोडिंग ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एएसपी पश्चिम/अपराध सत्येन्द्र सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच की टीम लगाकर गांजा तस्करों को पकड़ने निर्देशित किया।
उप पुलिस अधीक्षक अपराध विजय भदौरिया के क्राईम ब्रांच की टीम गठित की जाकर 3 जून की दोपहर में क्राईमब्रांच की दो टीमों को थाना सिरोल क्षेत्र में स्थित डोंगरपुर रोड, शीतलामातामंदिर के पास चैकिंग हेतु लगाया गया। दोपहर में क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर के बताये अनुसार एक आयशर लोडिंगट्रक एमपी07-जीए-2136 आती दिखी।
जिसे क्राईमब्रांच द्वारा रोका गया, आयशर लोडिंगट्रक रूकते ही उसमें सवार 4 व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हे क्राईम टीम द्वारा धरदबोचा। पूछताछ में पकड़े गये चारों तस्कर मुरैना के रहने वाले पाये गये। आयशर लोडिंगट्रक की तलाशी लेने पर पाया गया कि तस्करों द्वारा तिरपाल डालकर ट्रक को ढका गया था तथा पुलिस को भ्रमित करने के लिये ट्रक में बाहर की और नीले रंग के खाली 40 ड्रम रखे गये थे, जिन्हे हटाकर देखा गया तो आगे की ओर बोरियों रखी थी जिन्हे खोलकर देखा गया तो उनमें गांजा भरा हुआ पाया गया। ट्रक में कुल 24 बोरियों में गांजा रखा हुआ पाया गया। गांजे की तोल कराने पर मात्रा कुल 720 किलोग्राम कीमती लगभग 1 करोड़ 10 लाख रूपये एवं आयशर लोडिंग ट्रक क्रमांकएमपी07-जीए-2136 जप्त किया गया। उक्त आरोपीगण गांजे की खेप तैलंगाना से लेकर ग्वालियर खपाने के लिये आरहे थे।

