जीवाजी विश्व विद्यालय परिसर में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू
ग्वालियर जीवाजी विश्व विद्यालय की कुलपति प्रोण्संगीता शुक्ला ने कहा कि कान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ;कैटद्ध द्वारा विश्व विद्यालय के साथ मिलकर विश्व विद्यालय परिसर में जो नई पहल की गई है ष्ष्ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशनष्ष् की यह सराहनीय कार्य है। इससे संक्रमण से बचा जायेगाए बुजुर्गो को लाभ होगा। आज इस महामारी से बचने के 3 ही उपाय हैं। पहला मास्क लगानाए दूसरा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करनाए तीसरा वैक्सीन लगवाना। यही हमें संक्रमण से बचा सकते हैं।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन नित नये प्रयोग करते हैं और मेट्रो शहरों की तरह अब ग्वालियर में भी कार में बैठे हुये लोगों को वैक्सीनेशन सुविधा उपलब्ध की है। भाण्जण्पाण्के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कैट के प्रयास की सराहना की और वैक्सीनेशन अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की बात की। मध्यप्रदेश चेम्बर आफॅ कामर्स के उपाध्यक्ष पारस जैन ने कहा कि ’’ड्राइव थू्र वैक्सीनेशन’’ एक नई पहल है। अतिथियों ने उपरोक्त बात आज जीवाजी विश्व विद्यालय परिसर में ’’ड्राइव थू्र वैक्सीनेशन’’ शिविर के शुभारंभ करते हुये कही। इस अवसर पर एएसपी हितिका वासलए जीवाजी विश्व विद्यालय के कुलसचिव डॉ आनन्द मिश्रा, रेक्टर डॉ उमेश होलानी, डीसीडीसी डॉ केशवसिंह गुर्जर, एसडीएम ग्वालियर प्रदीप तोमर, कार्यपरिषद के सदस्य डॉ शिवेन्द्र सिंह राठौर, वीरेन्द्र गुर्जर, जिला स्वास्थ अधिकारी अशोक खरे, विशेष रूप से उपस्थिरत थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
कैट के जिला संयोजक दीपक पमनानी ने कार्यक्रम का संचालन किया एव आभार प्रदर्शन शिविर संयोजक उदित चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज चैरसिया, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विकास हरलालका, जिला महामंत्री मुकेश जैन, संयुक्त सचिव मयूर गर्ग, राघवेन्द्र सिंघल, शरद मंगल, आशीष अग्रवाल,आयुष लडढा, नीलेश प्रवाल सहित अनेक कैट पदाधिकारी उपस्थित थे। अनेक शहर वासियों ने आज इस ’’ड्राइव थू्र वैक्सीनेशन’’ शिविर में पहुँच कर लाभ उठाया और वक्सीन लगवाई।

