2 डीजी दवा बनाने के लिये 15 कंपनियों को मिलेगा लायसेंस
ग्वालियर. कोरोना के उपचार के लिये तैयार की गयी 2डीऑक्सी 2 डीजी दवा के निर्माण के लिये रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) रेड्डीज लैब के अलावा 15 अन्य लैब को भी लायसेंस दिया जायेगा और इसके लिये डीआरडीओ ने गुरूवार को अपनी बेवसाइट पर देश की दवा कंपनियों से ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के लिये ऑफर मांगे हैं। दवा निर्माण के लिये नई दवा कंपनियों को लायसेंस जारी किये जाने का खुलासा किया था।
लायसेंस जारी करनेके बाद लैब का परीक्षण करेंगे वैज्ञानिक
दवा की मांग को देखते हुए डीआरडीओ इसके निर्माण का लायसेंस अन्य लैब को भी दे रहा है इसके लिये संगठन अन्य से ऑफर लेने के लिये बाद उनका परीक्षण उनसे अनुबंध करेगा। अनुबंध होने के बाद डीआरडीओ इस दवा के प्रोसेस का पेटेंट कराने वाली अपनी संस्था डीआरडीओ के वैज्ञानिक को अनुबंधित लैब में प्रशिक्षण देने के लिये भेजेगा।

