ग्वालियर में मौसम हुआ सुहाना, शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी

ग्वालियर. पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तरी मध्यप्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। गुरूवार की शाम को ग्वालियर सहित आसपास के इलाकों में काले बादल छा गये। जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। वहीं इसके बाद शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से न सिर्फ तापमान में गिरावट आयी बल्कि मौसम भी सुहाना हो गया है। हल्की बूंदाबांदी से पूर्व सुबह से ही ठण्डी -ठण्डी हवायें चल रही है।
इन इलाकों में वर्षा की संभावना
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिल्ली के अलावा, आगरा, बागपत, बडौत, नोयड़ा, मोदीनगर, दादरी, गलौटी, हापुड़, जट्टारी, हाथरस, इगलासकिथल और ग्वालियर के आसपास के क्षेत्रों में कुछ ही देर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनायें हैं, जिससे इन इलाकों के तापमान में गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *