पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला किया

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर आमने-सामने है। हालात का जायजा लेने गई केंद्र की टीम पर पश्चिमी मेदिनीपुर में हमला हुआ। पश्चिम बंगाल में हालात की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 4 सदस्यों की कमेटी का गठन करके भेजा है लेकिन यहां उनके काफिल के ऊपर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से हमला कर दिया।
इस बीच केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उनके काफिले पर हमला होता हुआ दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इस हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। मुरलीधरन ने कैप्शन में लिखा है कि टीएमसी के गुंडों ने पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरे काफिले पर हमला किया। गाड़ी के शीशों को तोड़ दिया और मेरे पर्सनल स्टाफ पर हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *