40 हजार का इंजेक्शन ढ़ाई लाख में बेचा, गर्लफ्रेंड को लाखों की शॉपिंग कराई, रासुका के तहत कार्रवाई होगी

इंदौर. शहर में एक युवक पैसों के लालच में लोगों से रुपए लेकर उनकी जान तक जोखिम में डाल रहा था। युवक ने कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाले टोसिलिजुमैब (टोसी) इंजेक्शन में पानी भरकर पीडि़तों को ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपए में बेच दिए।
गर्लफ्रेंड के लिए लाखों की शॉपिंग की
युवक जैसे-जैसे ठगी कर रहा था उसके पास रुपए आ रहे थे, रुपए आते ही उसने उन पैसों से फ्रिज, कूलर, अलमारी, मोबाइल यहां तक कि पूरे साल का राशन भी खरीद लिया। यहां तक कि गर्लफ्रेंड के लिए हजारों की शॉपिंग कर ली और उसे कई गिफ्ट भी दे दिए। वह लॉकडाउन खुलते ही उसे लेकर घुमने भी जाने वाला था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
रासुका के तहत एक्शन लेंगे
मामला उजागर करने पर इंदौर पूर्व के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि सुरेश यादव नामक युवक को पकड़ा गया है। 29 साल का युवक टोसिलिजुमैब इंजेक्शन में पानी भरकर बेचा करता था उसके खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने माना है कि वह 5 लोगों को 2 से ढ़ाई लाख रुपए में इंजेक्शन बेच चुका है।
महिला को इंजेक्शन के बदले वैक्सीन की डिब्बी थमा दी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता महिला को इंजेक्शन के बदले वैक्सीन की डिब्बी थमा दी थी। पुलिस ने सभी पीडि़तों से संपर्क किया कि किसी भी ग्राहक को उसने असली इंजेक्शन नहीं दिया। अन्य ग्राहकों ने शिकायत से मना कर दिया और उन्होंने कहा कि वह परेशान है और उन्हें अभी कुछ नहीं करना। पीडि़तों ने कहा कि पुलिस खुद कार्रवाई कर उनका पैसा वापस दिलवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *