एंबुलेंस की लूट-खसौट पर परिवहन विभाग ने लगाम लगाई, एंबुलेंस के लिए किराया निर्धारण सूची जारी की
ग्वालियर. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने या वहां इलाज के दौरान मौत हो जाने पर 4 से 5 किमी दूर मुक्तिधाम तक पहुंचाने के नाम पर एंबुलेंस चालकों द्वारा की जा रही लूट-खसौट पर परिवहन विभाग ने अब लगाम कस दी है। कोरोना मरीजों के परिजनों को लूट रहे हैं एंबुलेंस चालक, 5 किमी की दूरी तय करने के मांग रहे 3 से 5 हजार, को संज्ञान में लेते हुए परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने बुधवार को सभी प्रकार की एंबुलेंस के लिए किराया निर्धारण सूची जारी की।
विभाग ने एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम (एएलएस) वाली एंबुलेंस और बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम (बीएलएस) एंबुलेंस का शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग किराया तय कर दिया है। निर्धारित किराये से ज्यादा रकम वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक एंबुलेंस चालक 500 रुपए की 5 हजार रूपये तक किराया वसूल रहे थे।
शहरी क्षेत्र- एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) सिस्टम से लैस एंबुलेंस का पहले 10 किमी का 500 रुपए और इसके बाद 25 रुपए प्रति किमी रहेगा।
ग्रामीण क्षेत्र- पहले 20 किमी के लिए 800 इसके बाद 25 रुपए प्रति किमी
बीएलएस एंबुलेंस का किराया
शहरी क्षेत्र- बेसिक लाइफ सपोर्ट बीएलएस सिस्टम से लैस एंबुलेंस के लिए पहले 10 किमी का 250 रुपए, इसके बाद 20 रुपए प्रति किमी।
ग्रामीण क्षेत्र- पहले 20 किमी 500 रुपए इसके बाद 20 रुपए प्रति किमी।
