ग्वालियर में जिला क्राइसेस कमेटी की बैठक के बाद बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू

ग्वालियर. कोरोना वायरस को थामने के लिए जिले में 7 मई तक कर्फ्यू लगाया गया था अब इसकी मियाद कल खत्म होने जा रही है लेकिन कोरोना कर्फ्यू कल खत्म नहीं होगा। इसे शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के तहत आगे बढ़ाया जाएगा, हालांकि इसके हपले जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक भी की जाएगी और इसके बाद अधिकृत रूप से कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाए जाने के आदेश जारी किए जाएंगे।
नहीं माने तो सख्ती से पेश आएगी पुलिस, होगी कार्रवाई
कोरोना की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन से लेकर चिकित्सा जगत भी हैरान परेशान है, संक्रमण की चैन टूटती नहीं दिखने पर अब आज से और ज्यादा सख्ती शुरू कर दी है। धारा 144 के तहत कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में आज से शादी समारोह पर पूरी तरह से प्रतिबंधित लगाया गया है इसके साथ ही शवयात्रा, उठावनी व गंगभोज में सिर्फ 5 लोग के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं किराना दुकान पूरी तरह बंद रहेंगी। सड़कों पर सवारी वाहन, ऑटो, ई रिक्शा सब प्रतिबंधित रहेंगे हालांकि सुबह दूध के लिए थोड़ी रियायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *