नए वर्ष जनवरी माह में लागू होगा नागरिकता संशोधन कानून
नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून अगले साल 2020 के जनवरी महीने से पूरे देश में लागू हो सकता है जिसकी मदद से केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में रहने शरणार्थियों को नागरिकता दे सकती है।
नागरिकता देने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी
आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक सभा को संबोधित करने के दौरान यह बात कही। जान लें कि अगले साल अप्रैल-मई महीने में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होंगे। विजयवर्गीय यह बयान देते समय एक चुनावी रैली में भाषण दे रहे थे। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी। केंद्र की मोदी सरकार ने भारत के पड़ोसी देशों में सताए जाने के बाद हमारे देश में आने वाले शरणार्थियों को नागरिकता देने के ईमानदार इरादे से इस कानून को बनाया है।
वहीं अक्टूबर महीने में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना वायरस की महामारी का कारण बताते हुए कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने में अभी कुछ समय लग सकता है।
