फसल माफियाओं ने फर्जी तरीके से पंजीयन कराए हैं उनके खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई

भारतीय किसान संघ ग्वालियर का प्रतिनिधिमंडल तुलाई केंद्रों पर हो रही किसानों की परेशानियां को लेकर और अनमियतताओं को लेकर ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्रविक्रम सिंह से मिले जानकारी दी और ली फसल तुलाई केंद्रों पर हो रहे फर्जीवाड़े घोटाले के बारे में सबूतों के साथ कलेक्टर को आवेदन दिया जिसमें फसल माफियाओं ने फर्जी तरीके से किसानों की जमीन के फसल बेचने के पंजीयन करा लिए।

जिलाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा जितने भी पंजीयन बटाईदार के नाम पर हुए हैं वे सब फर्जी है उनकी सभी की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए ग्वालियर के सभी फसल तुलाई केंद्रों पर किसानों को बहुत परेशान किया गया और किया जा रहा है लाइन में लगे लगे नंबर निकल गए अब कहा जा रहा है कि जिनके नंबर निकल गये उनकी तुलाई नहीं होगी कलेक्टर ने सभी बातों को बिंदुवार सुनकर के संबंधित अधिकारियों को फोन लगा कर के फसल तुलाई चालू करवाई गई।

जिले में जितने भी फसल माफियाओं ने फर्जी तरीके से पंजीयन कराए हैं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी ऐसा आश्वासन दिया और यह भी कहा की एक भी किसान की ट्राली वापस नहीं की जाएगी सबकी तुलाई कराएंगे और संबंधित एसडीएम को फोन करके तत्काल टोकन बटबाये गए, प्रतिनिधिमंडल में पुलंदर सिंह राणा जी भवानी शंकर शर्मा जी चौधरी भूपेंद्र सिंह जी जन्डेल सिंह गुर्जर राजवीर सिंह यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *