इमरती देवी को बंगला खाली करने का नोटिस देर रात ही निरस्त किया, ईई ओमहरि भोपाल कार्यालय में अटैच

ग्वालियर. इमरती देवी और उनका शासकीय बंगले करे खाली करने लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को नोटिस दिया था उसे चंद घंटों बाद यह कहकर निरस्त कर दिया कि उन्हें जानकारी का आभाव था, मतलब लोक निर्माण विभाग को ही नहीं पता कि इमरती देवी अभी मंत्री है या नहीं। इस घटनाक्रम के बाद नोटिस जारी करने वाले प्रभारी कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा को भोपाल कार्यालय अटैच कर दिया है।
चंद घंटों में ही विभाग को अपना निर्णय बदलना पड़ा
जानकारी के अनुसार इमरती देवी के पास झांसी रोड के मानिक विकास कॉलोनी में 44-ए नंबर का शासकीय बंगला था। मंत्री पद और बंगले में रहने पर काफी चर्चा हो रही थी इसी बीच शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने एक नई हलचल पैदा कर दी थी और नोटिस जारी कर इमरती देवी को बंगला खाली करेन के लिए कहा था। इमरती देवी ने नोटिस मिलने की बात कुबूल करते हुए यह सवाल किया कि अभी उनका मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है तो बंगला खाली करने कैसे नोटिस दिया जा सकता है। नोटिस पर इतनी चर्चा हुई कि चंद घंटों में ही विभाग को अपना निर्णय बदलना पड़ा। लोक निर्माण विभाग से शनिवार रात को ही नया पत्र तैयार किया गया जिसे रविवार सुबह जारी कर दिया गया जिसमें बंगला खाली करने के नोटिस को निरस्त करने की बात कहीं थी।
दूसरे पत्र में कैबिनेट मंत्री संबोधित किया गया
बंगला खाली करने के नोटिस के जवाब में जब निरस्त करने का आदेश जारी किया तो उसमें लिखा है कि जानकारी के अभाव में आपको नोटिस भेजा गया था जिसे निरस्त किया जाता है। पहले बंगला खाली करने का नोटिस लोक निर्माण विभाग संभाग-1 के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा ने जारी किया था उनको तत्काल प्रभाव से भोपाल कार्यालय अटैच कर दिया गया है। एक दिन पहले बंगला खाली करने के लिए भेजे गए नोटिस में इमरती देवी को पूर्व मंत्री बताया गया था लेकिन इस नोटिस को निरस्त करने वाले आदेश में मंत्री लिखा गया है। पहले मंत्री में उन्हें तत्काल कैबिनेट मंत्री लिखकर संबोधित किया गया था तो दूसरे पत्र में कैबिनेट मंत्री संबोधित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *