केन्द्रीय मंत्री के बंगले पर मुंडन कराने जा रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा
ग्वालियर. तीन कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने के लिये दो युवक इन्दरगंज चौराहा से लेकर रेसकोर्स रोड स्थित केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के बंगले पर मुंडन कराने के लिये जुलूस के रूप में जा रहे थे। इन दोनों युवकों ने न तो जिला प्रशासन से जुलूस की परमिशन और न ही पुलिस को इस जुलूस की सूचना दी।
दोनों युवकों को पुलिस ने दबोचा
प्रदर्शनकारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने चंबल की मांटी के प्रति सही न्याय नहीं किया हे। टीआई इंदरगंज शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि दोनों युवक तीनों कृषि कानून में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की भूमिका से खुश नहीं थे इसलिये विरोध व्यक्त करने के लिये इंदरगंज चौराहा से लेकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले पहुंच कर मुडन कराने के लिये जुलूस के रूप में जा रहे थे जब पुलिस ने रविन्द्र शर्मा और सुशील बरूआ से जुलूस निकालने की परमिशन मांगी थी तो इनके पास नहीं थी। पुलिस ने इन दोनों युवकों को सीआरपीसी की धारा 107, 116 के तहत गिरफ्तार कर बाउण्डओवर करने के साथ समझाइश देकर छोड दिया।
