हमलावर सुबह घर में खींचकर लाये और मार दी गोली

ग्वालियर. शहर से 35 किमी दूर घांटीगांव के सिमरिया टांका में मामूली विवाद पर खूनी रंजिश में बदल गया। खेत में गाय घुसने पर हुए झगड़े के चंद घंटों के बाद हमलावर, पड़ोसी को घर से बाहर खींचकर लाये और पेट में गोली मार दी। घटना रविवार की सुबह 9 बजे की है। घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये। ऐहतियात के तौर परउ गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
घाटीगांव थाना क्षेत्र स्थित सिमरिया टांका निवासी 35 वर्षीय लालू उर्फ रणवीर पुत्र बालू बाथम शनिवार dh शाम खेत पर काम कर रहा था। पास ही में पप्पू चौहान का खेत है। लालू के कुछ मवेशी, पप्पू के खेत में जा घुसे। ये बात पप्पू को नागवार गुजरी। दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। उस समय गांव के लोग बीच बचाव में आ गए और मामला शांत हो गया। सुबह करीब 9 बजे पप्पू अपने बेटे मोनू, अन्य साथी पुष्पेन्द्र, इन्द्रपाल व अन्य के साथ लालू के घर पहुंचा और हमला कर दिया। पहले लालू के भाई मानसिंह को बंदूकों के बट से पीटा। बचाने आए लालू को घर से खींचकर बाहर लाए और पेट में गोली मार दी। इसके बाद 5 से 7 हवाई फायर कर हमलावर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को लेकर ग्वालियर निजी अस्पताल पहुंचे हैं।लालू की हालत नाजुक है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *