74 वाँ स्थापना दिवस -आपदा के क्षणों में प्राणों की बाजी लगाकार लोगों की प्राण रक्षा का सराहनीय कार्य करते हैं होमगार्ड्स- डॉ. नरोत्तम मिश्रा
भोपाल, मध्यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्थापना दिवस आज होमगार्ड्स परेड ग्राउण्ड पर समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने परेड की सलामी ली तथा निरीक्षण किया। मार्चपास्ट का आयोजन हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड सैनिक बोलने में भले ही छोटा शब्द लगता हो पर इनके द्वारा काम बहुत बड़ा किया जाता है। आपदा के क्षणों में होमगार्ड्स अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोगों की प्राण रक्षा का सराहनीय कार्य करते हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना, कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा आपदा के दौरान राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान होमगार्ड्स का रहता है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने स्थापना दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
परेड में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये जवान सम्मिलित हुए। परेड कमाण्डर हर्ष कुमार जिला सैनानी आगर, टूआईसी दीपेश पाटीदार, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ रायसेन, सुनील कुमार अहिरवाल, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ प्रथम आपदा भोपाल, राजकुमार कटारे, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ द्वितीय आपदा भोपाल जयराम, हवलदार सीएसएसआर तृतीय आपदा भोपाल सुखदेव पाटिल तथा बैण्ड दल का नेतृत्व सुनील कटारे कर रहे थे।
प्रतिभाशाली बच्चों को किया पुरस्कृत
इस अवसर पर होमगार्ड्स विभाग के सैनिकों के 60 मेधावी बालक/बालिकाओं को जिनमें देव शर्मा, आर्यन, उदित, सावन, हर्ष, अनीश, आकाश, अलोक, अंकित चौधरी, तुषार अत्रे, शिवम् सिंह, रजत पवार, अंशुल, स्वंतत्र, उमाशंकर, रोहन महाजन, विनोद कुमार दागी, प्रशांत रघुवंशी, वेदान्त कुमार, निखिल तिवारी, अतुल कुमार, आदेश, चेतन शिवहरे, मोहन सिंह, आशीष जैन, आशुतोष, सुश्री वैशली सुश्री मानसी, सुश्री दिव्या, सुश्री नीलाक्षी, सुश्री सोम्या, सुश्री राधिका, सुश्री साक्षी, सुश्री शिल्पा, सुश्री अर्पिता, सुश्री अंजली, सुश्री नेहा, सुश्री रिशिका शर्मा, सुश्री सैन्की, सुश्री पूजा रोहितास, सुश्री चंचल आर्य, सुश्री पल्लवी, सुश्री अर्चना विश्वकर्मा आदि शामिल हैं, मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महानिदेशक होमगार्डस अशोक दोहारे, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, एडीजी अशोक अवस्थी, डीपी गुप्ता, डिविजनल कमाण्डेंट सुश्री उषा फौजदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
