मौसमः साफ आसमान, तेज धूप बढा रही दिन और रात का तापमान, ठंड से राहत

ग्वालियर. शहर के साथ ही अंचल में मौसम साफ है। आसमान से तेज धूप बरस रही है। यही कारण है कि अधिकतम तापमान 4 दिन में 5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 3 दिन में 3 डिग्री तक बढ गया है। जिस कारण ठंड लगभग गायब हो गई है। फिलहाल मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
रविवार सुबह की शुरूआत भी तेज धूप से हुई है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि शनिवार को अधिकतम पारा 31.7 डिग्री किया गया था। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि अफगानिस्तान में पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। रविवार को एक नया विक्षोभ भी तैयार हो रहा है। साथ ही राजस्थान में चक्रवात घेरा बन रहा है। इस कारण आने वाले 2 से 3 दिन में तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है। उसके बाद पारा नीचे गिरना शुरू होगा और ठंड बढेगी।
मौसम के पल-पल बदलते मिजाज से मौसम बीमारियों का खतरा बढ गया है। जिला अस्पताल और जेएएच की ओपीडी में खंासी, सर्दी, जुकाम, के मरीज पिछले एक सप्ताह में बढ गए है। अब हर दिन 200 से 300 मरीज ओपीडी में पहुंच रहै है, जबकि इससे पहले ये संख्या 100 के आसपास थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *