सायबर ठगों से सावधानः अनजान व्यक्ति से एटीएम से रूपये निकलवाना पडा भारी

जयपुर. एटीएम से रूपये निकलवाने समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेना आपको पड सकता है। शहर में ऐसे एक गैंग सक्रिय है जो एटीएम में पहले से ही मौजूद रहता है और वह रूपये निकालने आने वाले भोले भोले लोगो की मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लेता है या फिर गोपनीय पिन की जानकारी जुटाकर खाते से रूपये निकाल लेता है।
शहर में ऐसी ही एक वारदात गोविंदराव जी का रास्ता, चांदपोल बाजार में रहने वाले सत्यनरायण डागर के साथ हुई। उन्हानें कोतावली थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि वह 11 नंवबर को गणगौरी बैंक के एटीएम से रूपये निकलवाने गए थे। उनके एटीएम से रूपय नहीं निकल रहें थे। तब वहं मौजूद एक युवक ने सत्यनरायण को रूपये निकालने में मदद की और 11000 रूपये निकालकर दिए। रूपयों को लेकर सत्यनरायण घर लौट आए।
इसके बाद एसबीआई के खाते में जमा करीब 2 लाख 20 हजार रूपय ट्रªांसफर हो गए। यह रूपये 13 से 23 नवंबर के बीच सत्यनरायण डागर के खाते से निकाले गए। ठगी का पता चलने पर सत्यनरायण ने कोतवाली थाने पहंुचकर शिकायत दर्ज करवाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *