भारी पड गई चेन पुलिंग-उतरने खींची चेन, जाना पडा हवालात

ग्वालियर. परिजन को भोपाल एक्सप्रेस में बैठाने गया युवक खुद भी सवार हो गया। जब उतरने का समय आया तो ट्रेन चल पडी थी। किसी तरह चेन पुलिंग की। चेन खीचने के बाद जैसे ही बाहर निकला तो रेलवे पुलिस ने धर लिया। 2 घंटे हवालात में गुजारने के बाद जुर्माना भरकर ही घर जा सका। चेन पुलिंग की वजह से 10 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खडी रही। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 1.30 बजे की है।
आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर तानसेन नगर निवासी कुलदीप सिंह के किसी परिजन के यहां भोपाल में शादी है। शादी में शामिल होने उनके परिजन शनिवार रात ग्वालियर से भोपाल जाने के लिए भोपाल एक्सप्रेस से रवाना हुए है। शनिवार-रविवार दरमियानी रात भोपाल एक्सप्रेस में परिजनों को छोडने स्टेशन पहुंचे कुलदीप को लेने के देने पड गए। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने के बाद उनके कोच के गेट पर काफी भीड थी। जिस पर परिजन और उनका समान चढाते चढाते वो खुद भी गाडी में चढ गए। इसी दौरान ट्रेन झांसी की और रवाना हो गई। कुलदीप ने बिना कुछ सोचें समझें चेन पुेलिंग कर दी। जैसे ही वो गाडी से नीेचे उतरा उसे आरपीएफ ने पकड लिया। आरपीएफ उसे हवालात ले गई।
जब थाना ले जाकर कुलदीप से पुछताछ की गई तो पता लगा कि उसके पास प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं है। इस पर युवक को 2 घंटे हवालात में रखने के बाद जुर्माना वसूल कर जाने दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *